सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) की प्रभारी निदेशक मनीषा श्रीवास्तव को ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, भोपाल द्वारा आयोजित “स्मृति दिवस – 2025” कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
यह आयोजन स्व. शकुंतला देवी ठकराल की पुण्य स्मृति में किया गया, जिनका जीवन करुणा, सेवा और समाज उत्थान का प्रतीक रहा है। उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष उन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है, जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस अवसर पर डॉ. मनीषा श्रीवास्तव को स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और संवेदनशील नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डॉ. श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीएमएचआरसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

#डॉमनीषाश्रीवास्तव #बीएमएचआरसी #ओरिएंटलग्रुप #सम्मान #स्वास्थ्यसेवा