सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ अम्बेडकर नगर-पटना-डॉ अम्बेडकर नगर होली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में साप्ताहिक रूप से 05-05 ट्रिप संचालित की जा रही है। यह गाड़ी अम्बेडकर नगर से दिनांक 26.02.2026 से प्रत्येक गुरूवार एवं पटना से दिनांक 27.02.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 09343 डॉ अम्बेडकर नगर-पटना होली स्पेशल प्रत्येक गुरूवार अम्बेडकर नगर से 18.00 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर 22.48 बजे, विदिशा 23.30 बजे एवं अगले दिन बीना 01.30 बजे आगमन कर 18.30 बजे पटना पहुंचेगी इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ अम्बेडकर नगर होली स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को पटना से 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीना 16.00 बजे, विदिशा 17.08 बजे एवं संत हिरदाराम नगर 19.03 बजे आगमन कर शनिवार को 23.55 बजे डॉ अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।
कोच संरचना :- इस ट्रेन में 02 सेकेंड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनामी, 6 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 3 सामान्य श्रेणी, 1 पेंट्रीकार, 2 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगें।
ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी से सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या रेल मदद मोबाईल एप्प एनटीईएस या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।

#भारत #ताज़ाखबर #आजकीखबर #नईअपडेट #यात्रासुविधा #लोकलन्यूज़ #त्योहार