सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दीक्षांरभ कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर कमान अधिकारी, 4 एमपी गर्ल्स बीएन एनसीसी के निर्देशन एवं सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल की प्राचार्य दीप्ति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ दल द्वारा महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं नवप्रवेशित छात्राओं को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

यह प्रशिक्षण इन्सपेक्टर जी.डी. निलेश दिवानिया, एनडीआरएफ दल प्रभारी द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आपदायों की जानकारी के साथ उन आपदाओं में स्वयं का बचाव करने के साथ ही किसी अन्य की इस परिस्थिति में किस प्रकार सहायता करें हेतु प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर आग से बचाव आदि का प्रशिक्षण एवं छात्राओं को इन विद्याओं का अभ्यास करवाकर जानकारी दी गई साथ ही महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य दीप्ति श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को एनडीआरएफ द्वारा दिये गये इस विशेष प्रशिक्षण एवं जानकारी हेतु आभार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन रीता बमनेला, एनसीसी केयर टेकर नेहा चौधरी, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी मंजुला विश्वास द्वारा एवं विशेष सहयोग निशी शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से 60 एनसीसी कैडेट्स , 20 एनएसएस स्वयंसेवक एवं लगभग 350 नवप्रवेशित छात्राएँ लाभान्वित हुई।
#सरोजिनी_नायडू_कॉलेज #आपदा_प्रबंधन #प्रशिक्षण #महिला_सशक्तिकरण #सुरक्षा_शिक्षा