सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:किसी भी आपदा में आपकी सजगता ही सुरक्षा का उपाय होती है। यह बात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की कुलसचिव पी. शशिकला ने विश्वविद्यालय के भंडार विभाग द्वारा आयोजित अग्निशामक उपकरणों से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आप इस तरह के प्रशिक्षण लेकर अपना ही नहीं कई लोगों का जीवन बचाने का कार्य कर सकते है । विश्वविद्यालय में अग्नि आपदा के दौरान बचाव के उपायों की लेकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर अभियंता श्री बलवंत एवं लक्ष्मी द्वारा अग्नि उपकरणों का कैसे उपयोग करें इस बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर परेश उपाध्याय प्रभारी भंडार, समन्वयक नितिन खरे, एवं भंडार के समस्त स्टाफ द्वारा परिसर में अग्नि उपकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से जुड़े शिक्षक गण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वयं उपकरणों का उपयोग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

#आपदाप्रबंधन #सजगता #सुरक्षाउपाय #प्रोशशिकला #जागरूकता #समुदायसुरक्षा #आपदाजागरूकता