सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित कामधेनु भवन में द्विवर्षीय वेटेरिनरी डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों ने अपने न्यायोचित अधिकार की माँग को लेकर पाँचवीं बार विभाग को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। प्रमुख मुद्दा यह है कि एवीएफओ भर्ती 2025 के दौरान ही माननीय उच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद अब तक आदेश को क्रियान्वित नहीं किया गया है।
माननीय उच्च न्यायालय ने सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर डिप्लोमा होल्डर्स को नियुक्ति देने को कहा है, फिर भी विभाग अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए हैं, साथ ही पूर्व में जिन डिग्री होल्डर्स को नियुक्ति दी गई, जिनकी नियुक्ति माननीय उच्च न्यायालय के अधीन थी, उन सभी की नियुक्ति निरस्त कर उन पदों में डिप्लोमा होल्डर्स को नियुक्ति दी नहीं दी गई।
फिर भी अब तक विभाग द्वाराः
– मध्य प्रदेश वेटेरिनरी डिप्लोमा होल्डर्स एसोसिएशन कि विभाग से मांग है कि –
- माननीय न्यायालय के निर्णय को शीघ्र लागू किया जाए
- वर्ष 2024 की एवीएफओ भर्ती शीघ्र पूर्ण किया जाए। पात्र अपात्र की सूची शीघ्र निकाल कर, नियुक्ति दी जाए।
- जिन डिग्री होल्डर्स की नियुक्ति माननीय न्यायालय के अंतिम आदेश के अधीन थी, उनकी नियुक्ति निरस्त कर, उनकी जगह डिप्लोमा धारको की नियुक्ति की जाए।
- भविष्य में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदो पर नियुक्ति भर्ती नियम और माननीय न्यायालय के आदेश के अनुरूप डिप्लोमा धारकों को ही दी जाए।
यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं होती है, तो आंदोलन को प्रदेशभर में व्यापक रूप देने की चेतावनी दी गई है किंतु पूर्णतः संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से।
#पशुपालन_नियुक्ति #डिप्लोमा_धारक #ज्ञापन #कामधेनु_भवन #न्यायालय_आदेश