सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कॉलेज की 10 संकाय सदस्यों की टीम ने “डीपफेक के युग में मानहानि दावे लोकतांत्रिक भारत में सुरक्षा एवं गोपनीयता की रक्षा” विषय पर आयोजित प्रतिष्ठित ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफ.डी.पी.) में सफलतापूर्वक भाग लिया। यह ए. आई. सी. टी. ई. प्रशिक्षण और शिक्षण (ए. टी. ए. एल.) अकादमी के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, यूटीडी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आर.जी.पी.वी., भोपाल द्वारा आयोजित किया गया।
यह एफ.डी.पी. एआई-जनित डीपफेक तकनीकों से उत्पन्न चुनौतियों पर केंद्रित था, जिनका प्रभाव मानहानि, गोपनीयता संरक्षण, साइबर सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक प्रणालियों की अखंडता पर पड़ रहा है। कार्यक्रम में कानूनी ढाँचों, डिजिटल फॉरेंसिक तकनीकों, आईटी नियमों, डेटा संरक्षण रणनीतियों, उभरती तकनीकों के नैतिक उपयोग तथा डिजिटल युग में गलत सूचना और पहचान में छेड़छाड़ से निपटने के उपायों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम में एस.एच.जी.सी. की जिन दस संकाय सदस्यों ने सहभागिता की, वे हैं
डॉ. मीनू टहिल्यानी, डॉ. सुनीला चैबे, मंजू देवनानी, डॉ. गीता गुवालानी , रीटा बुधानी, सोनिया शर्मा, कंचन चतुर्वेदी , सुश्री मेघा मसानिया, डॉ. शांति शर्मा और डॉ. हर्षा भटनागर।
इन सभी की सक्रिय और उत्साहित सहभागिता ने संस्थान की निरंतर सीखने और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया।
उनकी सहभागिता से एस.एच.जी.सी. की संकाय के व्यावसायिक विकास, डिजिटल साक्षरता, और तकनीकी तत्परता को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए जा रहे प्रयास और मजबूत हुए हैं। इस ।ज्।स् थ्क्च् से प्राप्त ज्ञान कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता, डिजिटल नैतिकता, और उत्तरदायी तकनीकी उपयोग को प्रोत्साहित करने वाली चल रही पहलों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज सभी प्रतिभागी संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई देता है और शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं डिजिटल जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
#डीपफेकयुग #सुरक्षा #गोपनीयता #एटीएलएफडीपी #साइबरसुरक्षा #डेटासुरक्षा