ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिले में रामपुर चौकी अंतर्गत काशी नगर मुहल्ले में रहने वाली एक महिला की लाश फांसी के फंदे में मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम मंजू साहू है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का पति राजेश साहू बिजली विभाग में एक ठेका कर्मचारी है।

वह बीती रात खाना खाकर रात की ड्यूटी पर चला गया था। सुबह जब वह घर लौटा तब उसकी पत्नी पंखे से फांसी के फंदे पर झूल रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने 16 सोमवार का व्रत रखा हुआ था और उसका उद्यापन भी किया था। राजेश और मंजू की शादी को चार वर्ष बीत चुके हैं, उनका एक तीन साल का बच्चा भी है। रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरु कर दी गई है।