सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : डाक विभाग में नए एपीटी सॉफ्टवेयर के संचालन के तारतम्य में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव स्थापित किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट/ क्यूआर भुगतान की सुविधा मुहैया कराई जायेगी। मध्यप्रदेश डाक परिमंडल के अंतर्गत 892 डाकघरों में 1092 क्यूआर/पीओएस मशीन लगाई जा रही हैं जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। ग्राहकों को अब डाकघर में तेज और आसान डिजिटल भुगतान की सुविधा के साथ-साथ, उनके समय की बचत भी होगी।
नए एपीटी सॉफ्टवेयर के लागू होने के पश्चात समस्त शाखा डाकघरों में मोबाइल के माध्यम से पूर्व से ही यह सुविधा दी जा रही थी। सभी संभाव्य के विभागीय डाकघरों में आपूर्ति के पश्चात डाकघरों में डायनैमिक क्यू आर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में डाकघरों में पीओएस मशीनों की आपूर्ति की जा रही है और बहुत जल्द डिजिटल सेवाएँ ग्राहकों के लिए शुरू कर दी जाएंगी। सम्माननीय ग्राहकों से निवेदन है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।
#डाकघर #डिजिटलभुगतान #क्यूआरकोड #डिजिटलइंडिया #यूपीआईपेमेंट #सरकारीसेवा #कैशलेसइकोनॉमी