सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल, ग्रीन डोनर – The Eco-Earth Institute & Research Centre (EERC India) एवं Barkatullah University के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ. सी. वी. रमन ग्रीन डोनर साइंस राइटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन ज्ञान विज्ञान सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली एवं उत्तराखंड से आए हरित वीर बहिन-भाइयों एवं पुरस्कार विजेताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एस. के. जैन, कुलगुरु, Barkatullah University ने अपने उद्बोधन में कहा कि सच्चा ग्रीन डोनर बनने के लिए केवल विचार पर्याप्त नहीं, बल्कि उस पर अमल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वही व्यक्ति वास्तविक अर्थों में ग्रीन डोनर है जो माँ प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे।

समारोह अतिथि श्री प्रकाश नायक, एडीएम, मध्य प्रदेश शासन ने इस पहल को युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच विकसित करने वाला अभूतपूर्व प्रयास बताया। कार्यक्रम में श्री समर बहादुर सिंह कुलसचिव Barkatullah University की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

ग्रीन डोनर की निदेशक श्रीमती राधिका वीरेंद्र ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

हरित वीर वाहिनी के प्रणेताः शोधनिष्ठ पर्याविज्ञानी वीरजी ने कहा कि जिज्ञासा और सतत प्रयास पर अमल करने से वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर एक वैज्ञानिक होता है, जिसे जागृत करने की आवश्यकता है।

पुरस्कार परिणाम

एजुकेशन कैटेगरी में डॉ. राकेश आहूजा, हिमाचल प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त द्वितीय स्थान पर डॉ. अनन्या चौधरी, पश्चिम बंगाल; हृषिकेश सोनांजे; तथा डॉ. सिद्धार्थ शुक्ला, मध्य प्रदेश रहे।

स्टूडेंट कैटेगरी में स्वास्ति जैन एवं अभिनव दीक्षित, मध्य प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयुक्त द्वितीय स्थान पर तन्वी ज्योतिषी, महाराष्ट्र तथा वंशिका चौहान, उत्तर प्रदेश रहीं।

इसके अतिरिक्त 62 से अधिक प्रतिभागियों को ग्रीन डोनर मेडलिस्ट के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान Green Donor Effect Theory का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। मात्र तीन मिनट में पूरा सभागार पूर्ण मौन में परिवर्तित हो गया, जहाँ उपस्थित जनों ने माँ प्रकृति के प्रति प्रेम और कृतज्ञता की सामूहिक अनुभूति की। यह क्षण विज्ञान और संवेदना के अद्भुत संगम का प्रतीक बन गया।

समारोह के अंत में Dr. Pawan Mishra, छात्र कल्याण विभाग प्रमुख, Barkatullah University द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का समापन प्रकृति संरक्षण के सामूहिक संकल्प और ग्रीन डोनर भावना के साथ हुआ।

#डॉ_सीवी_रमन #विज्ञान_लेखन #ग्रीन_डोनर #बरकतुल्लाह_विश्वविद्यालय #भोपाल #राष्ट्रीय_विज्ञान #विज्ञान_पुरस्कार #शोध_और_नवाचार