ITDC India e-Press / Agencies
कोरबा भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर को कलेक्टोरेट परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया।