ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिले के करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में जन-जागरण पदयात्रा सलिहाभांठा से प्रारंभ कर बरपाली में समापन किया गया।

बरपाली में सभा कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के परिणाम स्वरूप उत्पन्न परिस्थितियों और बढ़ती महंगाई पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम ने केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की इस जन-जागरण अभियान से जुड़े और भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही लूट के खिलाफ अभियान में शामिल हो। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के परिणाम स्वरूप देशभर में बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर टूट रही है।

जहां छत्तीसगढ़ में राज्य की सरकार ने राहत देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। जिसके माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है। देश में किसानों की आय घट रही है। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसकी वजह से व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र या सेक्टर में लोगों के चहुमुखी विकास को सीधे तौर पर देखा जा रहा है। कच्चे तेल के घर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटते कीमतों के बावजूद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कांगेसी प्रदेश संगठन प्रभारी गोपाल थवाईत कोरबा करतला व बरपाली ब्लॉक अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।