सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में छात्र–शिक्षक अभिभावक समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
समागम का उद्देश्य छात्रों एवं अभिभावकों को सभी शैक्षणिक एवं कार्यालयी व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयाम जैसे सांस्कृतिक, खेलकूद, साहित्यिक, वैज्ञानिक, तकनीकी इत्यादि सभी जानकारियों को साझा करना था। इस संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने भी प्राचार्य एवं शिक्षकगणों से अपनी समस्याओं एवं छात्रों की व्यक्तिगत स्तर पर चर्चा की। उन्होंने अपनी शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार तथा सीखने से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर बातचीत की।


अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भी अनेक सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें—पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता बढ़ाना, बस रूट और परिसरगत सुविधाओं का विस्तार, कॉलेज में सूचना पट्ट एवं मार्गदर्शन केंद्र स्थापित करना आदि शामिल थे। प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी की बातों में प्रेरणा और प्रोत्साहन का भाव रहा और उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था विद्यार्थियों की शैक्षणिक और प्रायोगिक आवश्यकताओं के आधार पर पूरा करने का हर संभव प्रयास करेगी।
कार्यक्रम का एक अनूठा आकर्षण एमएस संस्कृत के छात्र हरिष्ट तिवारी की सांस्कृतिक प्रस्तुति थी, जिन्होंने एक भावपूर्ण राम स्तुति प्रस्तुत की। छात्रों के उत्साह के कुछ मार्मिक भाव भी देखने को मिले। एमएस अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा, जो इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित थी, अपने मेंटर के साथ बैठक में शामिल हुई, जिसमें उक्त छात्रा की यात्रा में परिवारों के सहयोग की भूमिका को परिलक्षित किया। इसी प्रकार, एमएस अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा अपनी पुत्री के साथ आईं थे, जो स्वयं एमएस प्रथम सेमेस्टर में पढ़ रही हैं, जो संस्थान की समावेशी शैक्षणिक संस्कृति और छात्र जोड़ो के बीच पारस्परिक प्रेरणा को दर्शाती है।

प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के समागम छात्रों की प्रगति, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के प्रयासों के बीच एक मजबूत पुल का काम करते हैं। प्राचार्य डॉ. सोनिया गुप्ता द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन का संचालन किया गया एवं सभी अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद भी दिया।

#कॉलेजऑफएक्सीलेंस #छात्रशिक्षकअभिभावकसमागम #शिक्षासमाचार #छात्रविकास #भोपालसमाचार #कॉलेजसमाचार #शैक्षिककार्यक्रम #भोपालशिक्षा