सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल जिले की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 149 में 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है अगले दो-तीन दिन में शत- प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। जिले की शत प्रतिशत एफई का पूर्ण डिजिटाइजेशन कार्य नियत समय से पहले करने के लिए सभी बीएलओ एवं टीम ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय काम किया है इस सराहनीय उपलब्धि के अवसर पर कलेक्टर ने हर्ष पूर्वक कहा कि विधानसभा के एआरओ आशुतोष शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को 4 दिसंबर को शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय भोपाल में सम्मान समारोह आयोजित कर पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। जिले के लिए गौरव का पल है कि बैरसिया के सभी बीएलओ ने उत्कृष्ट कार्य किया एवं नियत समय-सीमा में ही कार्य शत- प्रतिशत कर लिया है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी सातों विधानसभाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षक एवं उनके सहायक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाकी कार्य करने के लिए सभी विधानसभाओं की ऐसे बूथ जहां पर डिजिटलाइजेशन काम में धीमी गति है उनको मार्किंग कर बीएलओ के साथ विशेष स्ट्रेटजी बनाकर काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर के पहले अधिक से अधिक मतदाताओं को डोर टू डोर जाकर उनके गणना पत्रक डिजिटाईजेशन करें, इसके लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का सहयोग लिया जाए।
सभी विधानसभाओं में ए/एस/डी/आर का कार्य पूर्ण कर डिजिटाईजेशन शत-प्रतिशत कर लेना चाहिए। बीएलओ तथा उनके सहायकों को इस दौरान घर-घर जाकर कोशिश करनी चाहिए कि अधिकतम मैंपिंग का कार्य पूर्ण कर डिजिटाईजेशन किया जाए। इस चरण में सभी विधानसभा को 85% डिजिटाईजेशन के लक्ष्य को (ए/एस/डी/आर) सहित हासिल करना चाहिए। यह भी प्रयास रहे कि कोई भी विधानसभा विशुद्ध मैपिंग में 70% से कम ना रहे।
इस दौरान 70% मैंपिंग तक पहुंचने के लिए विधानसभा के औसत से कम वाले मतदान केन्द्र पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके अलावा अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी बीएलओ को यह भी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, ओर किसी वी.आई.पी. का नाम एसआईआर सर्वे के लिए शेष नहीं है, इस आशय का प्रमाण पत्र लेना चाहिए। पूर्व में नंबर मैपिंग किये गये मतदाताओं की शतप्रतिशत मैपिंग की जाए। ई.आर.ओ. इस दौरान मैपिंग किये गये मतदाताओं के वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करे। जिनकी मैंपिंग नहीं मिल रही है, उनके माता/पिता/दादा/दादी का वर्ष 2003 का स्थान तथा नाम नोट करते हुए भौतिक गणना प्रपत्र तैयार रखे जाए। इस चरण में अनमैप्ड मतदाताओं के ईएफ भैतिक रूप से एकत्रित किए जाऐं, उन्हें डिजिटाईड न किया जाए।
द्वितीय चरण में 05 दिसम्बर से 08 दिसम्बर तक गतिविधियां की जाए
इस चरण में शत-प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है। नंबर मैपिंग वाले भौतिक गणना प्रपत्रों को एक स्थान पर बैठकर उपलब्ध जानकारी अनुसार सर्च करके मैंपिंग एवं डिजिटाईजेशन किया जाए। शेष गणना प्रपत्रों को नंबर मैपिंग में डिजिटाइज किया जाए। शेष रह गए (ए/एस/डी/आर) को डिजिटाइज किया जाए। ऑनलाईन भरे गए फार्म बीएलओ द्वारा वेरिफाई किये जाए। इस चरण के अंत तक समग्र प्रगति 100 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया जाए।
तृतीय चरण में इस चरण में 09 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक गतिविधियां की जाए
ई.आर.ओ. द्वारा शेष मतदाताओं को वेरिफाई किया जाए तथा ड्राफ्ट प्रकाशन की तैयारी की जाए।

#कलेक्टरसिंह #एसआईआर #प्रगतिकीसमीक्षा #विकासकार्य#प्रशासन#सरकारीबैठक#समाचार