सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह में बैरसिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -149 के एसडीएम आशुतोष शर्मा एवं एसआईआर के कार्य में संलग्न पूरी टीम को शत – प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य करने के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित सभागार में सम्मानित किया साथ ही नियत समय से पहले उत्कृष्ट कार्य करने पर पूरी एसआईआर टीम को भोपाल की बड़ी झील में शिकारा की सैर कराई गई।
बैरसिया विधानसभा में कुल 2 लाख 53 हजार 919 मतदाता है जिनके अंतर्गत गणना पत्रक का वितरण एवं फॉर्म का डिजिटाइजेशन एक महीने में पूर्ण कर लिया गया है।
सिंह ने सभी बीएलओ एवं एसडीएम को सम्मान पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही भोपाल की बड़े तालाब में चलने वाली बड़े तालाब में शिकारा नाव की सैर कराई गई।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि भोपाल जिले की तीन विधानसभा क्रमांक-150, 153 एवं 155 में एसएआर का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इन सभी विधानसभाओं के एसडीएम एवं बीएलओ एवं सुपरवाइजर को कलेक्टर कार्यालय स्थित सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

#कलेक्टरसिंह #एसडीएम #बीएलओ #सुपरवाइजर #सम्मानसमारोह #प्रशासनिककार्य #सरकारीसेवा