सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए एक्जीक्यूटिव और वीआईपी लॉन्ज का भव्य उद्घाटन बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कर-कमलों से संपन्न हुआ। यह आधुनिक लॉन्ज इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन द्वारा विकसित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, विधायक आतिफ अकील, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, रेल मंडल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी सहित कई विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा ने लॉन्ज की विशेषताओं की जानकारी साझा की। करीब 10,693 वर्गफुट में फैला यह लॉन्ज यात्रियों को आराम, मनोरंजन और कार्य हेतु एक शानदार वातावरण प्रदान करता है। एक्जीक्यूटिव लॉन्ज में 200 और वीआईपी लॉन्ज में 100 यात्रियों के लिए वातानुकूलित बैठक व्यवस्था है। लॉन्ज में नैप ज़ोन, रीक्लाइनर बेड, वाई-फाई, टीवी, स्नानगृह, वॉश एंड चेंज सुविधा, मेकअप मिरर और समाचार पत्र जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।


प्रवेश शुल्क ₹50 (एक्जीक्यूटिव) और ₹100 (वीआईपी) प्रति व्यक्ति प्रति घंटा निर्धारित है। लॉन्ज में यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रीमियम सेवाएं जैसे बुफे, कॉन्फ्रेंस रूम और लगेज हैंडलिंग भी उपलब्ध होंगी। यह पहल न केवल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, बल्कि पश्चिम मध्य रेलवे के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि सिद्ध होगी।

#मुख्यमंत्री_मोहन_यादव #वीआईपी_लॉन्ज #भोपाल_रेलवे_स्टेशन #एक्सीक्यूटिव_लॉन्ज #रेलवे_सुविधाएं #उद्घाटन