सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यूटा वैली विश्वविद्यालय में कंजरवेटिव युवाओं के नेता और ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरा दुख व्यक्त किया। ट्रंप ने वीडियो संदेश में कहा कि यह घटना अमेरिका के लिए एक काला क्षण है और कट्टरपंथी वामपंथियों की राजनीतिक हिंसा के कारण निर्दोष लोगों की जानें खतरे में हैं।
ट्रंप ने कहा कि पिछले वर्ष बटलर, पेंसिल्वेनिया में उनके जीवन पर हमला, न्यूयॉर्क में स्वास्थ्य सेवा अधिकारी की हत्या, और सदन के बहुमत नेता स्टीव स्कैलिस पर हमला जैसी घटनाओं में कट्टरपंथी वामपंथियों की भूमिका रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चार्ली किर्क की हत्या इसी हिंसा की श्रृंखला की हिस्सा है।
उन्होंने कट्टरपंथी वामपंथियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन इस अत्याचार में शामिल सभी व्यक्तियों को न्याय के कठघरे में लाएगा। ट्रंप ने अपने संदेश में यह भी कहा कि यह हिंसा अमेरिकी लोकतंत्र और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।
चार्ली किर्क के समर्थक और दक्षिणपंथी अमेरिकी युवाओं के लिए यह घटना गहरा झटका है। उनकी हत्या ने अमेरिका में राजनीतिक ध्रुवीकरण और हिंसा के मुद्दे को और बढ़ा दिया है।
#चार्लीकिर्क #ट्रंप #यूएसए #राजनीतिकहिंसा #BreakingNews