सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विद्यालय भोपाल परिसर में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें परिसर के 31 छात्र छात्राओं ने बढ़ चलकर भाग लिया कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर गोविंद सरकार एवं निर्णायक के रूप में डॉक्टर अर्चना चौहान एवं गोविंद विश्वकर्मा रहे।

कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पाण्डेय ने सभी को तिरंगे का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर भारत भूषण मिश्र भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने भी सभी को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार वर्मा द्वारा एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉक्टर विवेक कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।

#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #भोपाल #फेसपेंटिंगप्रतियोगिता #हरघरतिरंगा #स्वच्छताअभियान