सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के यशस्वी निदेशक रमाकान्त पाण्डेय को सनातन कवि सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान महर्षि पतंजलि जन्म जयंती महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश नाग कुप शास्त्रार्थ समिति वाराणसी द्वारा सनातन कवि आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी सम्मान से सम्मानित किया गया । प्रो. रमाकान्त पाण्डेय को सनातन कवि आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी सम्मान से अलंकृत किया गया। प्रो. रमाकान्त पाण्डेय के निर्देशन में लगभग 30 शोध छात्रों ने पीएचडी उपाधि प्राप्त की है आपने अनेक संस्कृत नाटकों का निर्देशन किया तथा उन नाटकों की प्रस्तुतियां विदेशों में हुई है।

प्रो पाण्डेय के द्वारा अब तक लगभग 65 ग्रन्थ तथा 180 शोध पत्र प्रकाशित किए जा चूके हैं। उन्हें समीक्षा निपुणता, आप प्रकाशित ग्रंथों की संपादन कुशलता आदि के लिए उन्हें लगभग 15 पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है प्रो. पाण्डेय ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों के निर्माण में सहयोग दिया जिनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, इग्नू आदि प्रमुख हैं। राष्ट्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित शोध संगोष्ठियों में बीज वक्तव्य, शोध पत्र प्रस्तुति आदि के साथ प्रोफेसर पांडेय ने थाईलैंड, लंदन, आयरलैंड तथा नेपाल में भी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया है। प्रो. पाण्डेय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर के निदेशक व भाषा, साहित्य एवं संस्कृति संकाय के डीन एवं नाट्यशास्त्र अध्ययन परिषद के अध्यक्ष है।
#केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #भोपाल #रमाकान्तपाण्डेय #सनातनकविसम्मान #संस्कृत