सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / इंटीग्रेटेड ट्रेड न्यूज़ भोपाल : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को कुल 90 सैंक्शन लेटर वितरित किए गए। बैंक द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में लगभग 41 करोड़ रुपये के ऋण का सफलतापूर्वक डिस्बर्समेंट किया गया, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों और युवाओं को वित्तीय सहायता का बड़ा संबल मिला।

इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय, मुंबई से आए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री एस. एस. मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय प्रमुख श्री संजीव कुमार तथा अरेरा हिल्स शाखा के एजीएम श्री सुनील भारद्वाज मंचासीन रहे और कार्यक्रम की रूपरेखा एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव–गांव तथा जरूरतमंद वर्गों तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाना और समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि स्थानीय आर्थिक गतिविधियाँ मजबूत हों, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को गति मिले और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रबंधक श्री सौरभ मेहता ने किया, जबकि मुख्य प्रबंधक श्री आशीष बंसल ने समापन अवसर पर सभी अतिथियों, लाभार्थियों और आमजन का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय कार्यालय से मैनेजर श्री मनीष कुमार बस्तवार सहित बैंक के अन्य अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

लाभार्थियों ने जताया आभार
सैंक्शन लेटर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर ऋण स्वीकृत होने से वे अपने व्यवसाय, कृषि कार्यों और अन्य आर्थिक गतिविधियों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई और समापन के दौरान बैंक अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आयोजित करने की बात कही।

#सेंट्रलबैंकऑफइंडिया #रिटेलक्रेडिट #ऋणवितरण #वित्तीयसमावेशन #बैंकिंगअपडेट #क्रेडिटआउटरीच