जिला जनगणना अधिकारी, भोपाल भुवन गुप्ता ने बताया कि जनगणना 2027- के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बन्ध में जिला/ चार्ज स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण का द्वितीय चरण का आयोजन 12 एवं 16 मार्च को किया जाएगा। जनगणना 2027 के लिए प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में 01 से 30 मई 2026 की अवधि में समय-सीमा में संपादित कराने के लिये जिला/ चार्ज स्तरीय अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में ही जिला स्तर पर 16 से 27 फरवरी तक संपन्न हो चुका है। अब जिला/चार्ज स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 12 एवं 16 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 से सायं 05:00 बजे तक आयोजन किया जाएगा। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में जिला जनगणना पुस्तिका संबंधी प्रशिक्षण के साथ-साथ CMMS पोर्टल पर Hands-on का अभ्यास भी कराया जाएगा। जिले में भोपाल जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में 12 मार्च को प्रशिक्षण अधिकारी ऐन्सी रेजी, यशस्वी एवं 16 मार्च को भोपाल नगर निगम क्षेत्र का जनगणना की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण में दी जाएगी।
#जनगणना2027#जिलास्तरप्रशिक्षण#भारतसरकार#डेटासंग्रह#सरकारीकार्यक्रम#राष्ट्रीयजनगणना#ताज़ाखबर#हिंदीसमाचार