राज्य-शहर

भाजपा में बर्फ पिघला, इंदौर में बड़ी तोपों ने संभाला मोर्चा

इसी बीच संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा अचानक इन्दौर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के सभी स्थानीय बड़े नेताओं को तलब किया और लम्बी चर्चायें की। सभी नेताओं से मंथन में पाया गया कि इन्दौर महापौर की सीट को हल्के में लेने के बुरे परिणाम होंगे। मंथन के बादकिया गया कि जिन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति कमजोर है, वहां कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। ये सभी क्षेत्र वह हैं जहां पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर था। दो और चार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तूती बोलती है, लेकिन एक, तीन और पांच नम्बर सीटों पर अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या ज्यादा है। भाजपा इन्हीं तीन क्षेत्रों पर सबसे अधिक फोकस करने की रणनीति बनाई है। विधानसभा की सीट नम्बर एक से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कमजोर थी और पांच नम्बर विधानसभा सीट में भी उसे 2 हजार वोट ज्यादा मिले थे। इसी तरह नम्बर तीन विधानसभा क्षेत्र में भी जीत का अंतर मात्र 8 हजार वोटों से कम था। इसकी सबसे बड़ी वजह इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वोटर्स का ज्यादा होना है। मुस्लिम वर्ग भाजपा से इसलिए भी नाराज है क्योकि शहर में 10 से ज्यादा मुस्लिम बाहुल्य वार्ड है लेकिन भाजपा ने एक वार्ड से भी मुस्लिम प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया है। पांच नम्बर विधानसभा क्षेत्र में आजाद नगर, खजराना, श्रीनगर कांकड़ में मुस्लिम वोटर्स पर कांग्रेस को भरोसा है। भाजपा के खाते में सबसे बड़ी बात यह जाती है कि शहर का महाराष्ट्रीयन, वैश्य, सिंधी वोट बैंक परम्परागत रूप से भाजपा के साथ है। इसी बीच कुछ स्थानीय अखबारों के अनुसार कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने तंग हाल में चुनाव लड़ रहे कुछ कांग्रेसी प्रत्याशियों की आर्थिक मदद की है। कहा जा रहा है कि संजय शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विश्वास पात्र है। कमलनाथ की वजह से करीब 6 महीनें पहले से संजय शुक्ला का नाम प्रत्याशी पद के लिए तय हो गया था। महापौर पद के चुनाव की लड़ाई जीतने के लिए धन-बल और बादुबल का उपयोग कर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार की है। इससे इंदौर के महापौर पद का चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। भाजपा इस सीट को जीतने अब ऐड़ी-चोटी का जोर लगायेगी।

स्ट्रीट वेंडर और हाथ ठेला वालों को मिलेगी स्थाई जगह

भोपाल,। भोपाल नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल में आज मंगलवार को आधा दर्जन वार्डों में जनसंपर्क

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपे नीम, बरगद और मौलश्री के पौधे

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में जीवन दीप्ति चैरिटेबल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ मौलश्री,

साहित्यिक भ्रमण एवं पावस ऋतु काव्य पाठ आयोजित

भोपाल । आरंभ चैरिटेबल संस्थान भोपाल मप्र द्वारा साहित्यिक भ्रमण एवं पावस ऋतु काव्य पाठ का आयोजन सतपुड़ा की सुरम्य

एकनाथ शिंदे पर बरसे जूनियर ठाकरे, बोले- बागियों को सबक नहीं सिखाया, तो मेरा नाम आदित्य नहीं

मुंबई । महाराष्ट्र में शिवसेना नीत उद्धव ठाकरे की सरकार पर संकट के बादल लगातार गहराते जा रहे है। मामला

इंदौर में भाजपा महापौर पद के लिए कांग्रेस को क्या वॉकओवर दे रही है?

इंदौर । मध्यप्रदेश की हाई प्रोफाइल महापौर सीट के नतीजे चौंकाने वाले भी हो सकते है। दीगर बात है कि

शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही इसके लिए जी जान से काम करूंगी: विभा पटेल

भोपाल । राजधानी में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार विभा पटेल ने आज

नगरीय निकाय निर्वाचन में नहीं है स्टार प्रचारक का प्रावधान

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य

9 जिलों के 10 मतदान केन्द्रों पर हुआ शांतिपूर्ण पुनर्मतदान

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 27 जून को 9 जिलों के

विश्व एमएसएमई दिवस पर मंत्री श्री सखलेचा ने दी बधाई

स्थानीय और वैश्विक स्तर पर समावेशी एवं सतत विकास में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार की उद्यम इकाइयों का महत्वपूर्ण