मुंबई । सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने कहा है कि वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। राहुल ने आईपीएल के इस 15 वें सत्र में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींच है हालांकि उनका सर्वश्रेष्ठ पिछले साल रहा था जब उन्होंने 17 मैचों में 397 रन बनाए थे। इस क्रिकेटर ने कहा कि वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं पर नंबर तीन पर खेलना उसे अच्छा लगता है।
उन्होंने कहा, मैं कहूंगा कि आप जहां भी चाहें मुझे बल्लेबाजी करवा सकते हैं लेकिन मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने और जिम्मेदारी निभाने का आनंद मिलता है। इस स्थान पर यह अहम होता है कि अगर सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी है, तो बस इसे जारी रखना। वहीं अगर नहीं तो पारी को बेहतर बनाना होता है।
उन्होंने इस सत्र में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय अपनी धाराप्रभाव बल्लेबाजी को दिया। इस सत्र में उन्होंने तीन अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम 76 रन है, जो उन्होंने मुंबई के खिलाफ बनाया था।
त्रिपाठी ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा, इस तरह विकेट खेल रहा है और मैं उस समय उस गेंदबाज पर कैसे पलटवार कर सकता हूं। अगर मैं देखता हूं कि मैं गेंदबाज को खेल सकता हूं, तो मैं निश्चित रूप से शॉट के लिए जाता हूं। अगर यह वहां नहीं है, तो मैं बस एक और दो रन लेना चाहता हूं।