सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी चेहरा, सीए वीर अनिल जैन को जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फेडरेशन द्वारा मुंबई में आयोजित उनके स्थापना दिवस समारोह में सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए “जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फेडरेशन” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान वीर अनिल जैन को समाज में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार से भरपूर पहलों और वर्षों से किए जा रहे समर्पित सेवाकार्यों के लिए प्रदान किया गया। उनकी सोच ने सामाजिक बदलाव को आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए लाखो लोगों को नई दिशा दी है।
महावीर इंटरनेशनल परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और माना है कि यह सम्मान संस्था के सेवा संकल्प को और मजबूत करेगा।

#सीए_वीर_अनिल_जैन #जेसीएएफ_सम्मान #सामाजिक_योगदान #सम्मान #जैन_समाज