सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट एवं सीए फाउंडेशन परीक्षा – जनवरी 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सीआईआरसी की भोपाल शाखा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम
भोपाल केंद्र पर कुल 981 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 158 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 16.11% परिणाम रहा। ग्रुप–I: 470 अभ्यर्थी उपस्थित, 56 उत्तीर्ण (11.91%), ग्रुप–II: 196 अभ्यर्थी उपस्थित, 42 उत्तीर्ण (21.43%), दोनों ग्रुप उत्तीर्ण: 29 अभ्यर्थी (9.21%)
ऑल इंडिया स्तर पर 2,16,801 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 29,455 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल 13.59% परिणाम रहा।
सीए इंटरमीडिएट ऑल इंडिया टॉपर्स: कन्हैया लाल – 508/600 (84.67%), फातिमा शेहज़ा के – 504/600 (84.00%), वान्या बंसल – 498/600 (83.00%)
भोपाल केंद्र के टॉपर्स – सीए इंटरमीडिएट: स्कान डांगी – 447/600 (74.50%), श्रष्ठी धाकड़ – 382/600 (63.67%), राशि चौरिवार – 366/600 (61.00%)
सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम
भोपाल केंद्र पर 976 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 191 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे 19.57% परिणाम रहा।
ऑल इंडिया स्तर पर 1,09,694 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 21,099 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे 19.23% परिणाम रहा।
भोपाल शाखा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी देश के सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर पाठ्यक्रमों में से एक है। शाखा ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
#सीएरिजल्ट #आईसीएआई #सीएफाउंडेशन #सीएइंटरमीडिएट #परीक्षापरिणाम #शिक्षासमाचार