सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा पुराने छात्रों के दस्तावेजों का एक क्लिक में वेरिफिकेशन हेतु विकसित सॉफ्टवेयर” का एक क्लिक में वेरीफिकेशन” का लोकार्पण मध्य प्रदेश के राज भवन में माननीय कुलाधिपति महोदय एवं राज्यपाल मध्य प्रदेश, मंगू भाई जी पटेल के कर कमलों द्वारा मध्य प्रदेश के राजभवन में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित थे। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर को कुलाधिपति महोदय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बटन दबाकर इस कार्यक्रम में का लोकार्पण किया।
यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश के राज भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एसके जैन द्वारा” एक क्लिक पर डिजिटल वेरीफिकेशन आफ मार्कशीट” हेतु बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किए गए इस सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इसके कारण विद्यार्थियों को होने वाली सुविधाएं एवं समय एवं पैसे की बचत इत्यादि की बातों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर बोलते हुए माननीय कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन ने कहा की बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय सतत रूप से यह प्रयत्नशील रहती है कि छात्र हित में इस प्रकार की सुविधा छात्रों को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगू भाई जी पटेल एवं राजभवन की भी भूरी भूरी प्रशंसा की कि वे हमेशा इस तरह के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय को प्रोत्साहित करते रहते हैं। छात्र हित में द्वारा संवेदनशीलता के साथ नित् नूतन प्रयोग को बढ़ावा देने तथा विश्वविद्यालय को विकास के पथ पर अग्रसर होने में हमेशा उत्साहित किया जाता है कुल गुरुद्वारा इस अवसर पर बोलते हुए कहा गया कि डिजिटल वैल्यूएशन की दिशा में भी विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं मंगू जी भाई पटेल ने कहा कि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इस सॉफ्टवेयर से न केवल बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्रों को इससे फायदा होगा बल्कि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय भी इस तकनीक का उपयोग कर घर बैठे एक क्लिक में अपने मार्कशीट का डिजिटल वेरिफिकेशन पुरी पारदर्शिता से कर पाएंगे जिससे उनके समय एवं पैसे की बचत तो होगी ही वह अनेक प्रकार के परेशानियों से भी बचेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय द्वारा डिजिलॉकर एवं अन्य डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर छात्र हित में कार्य किया जा रहे हैं। इस अवसर पर डिजिटल डिजिटाइजेशन के दिशा में इस प्रयोग के लिए कु प्रोफेसर एसके जैन समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थियों को बधाई दिया। राज्यपाल द्वारा बटन के माध्यम से एक क्लिक के द्वारा स्क्रीन पर डिस्प्ले करके भी इसे दिखाया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय पप्रोफेसर एस के जैन द्वारा महामहिम राज्यपाल मंगू भाई जी पटेल का बुके एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग अध्यक्षों से छात्र हित एवं समाज के लिए उनके विभागों में एवं विश्वविद्यालय में किए जाने वाले कार्यों की भी चर्चा की गई जिसमें ग्रीन केंपस, बायोडायवर्सिटी, योग, कंप्यूटर केंद्र इत्यादि की चर्चा राजभवन के अधिकारियों द्वारा शिक्षकों से की गई। कार्यक्रम के अवसर पर राजभवन के समस्त अधिकारी विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक अधिकारी एवं कुछ कर्मचारी उपस्थित थे इस अवसर पर सॉफ्टवेयर को विकसित करने वाले इंजीनियर भी उपस्थित थे। आभार विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर अनिल शर्मा द्वारा किया गया।
#बीयूभोपाल #दस्तावेजवेरिफिकेशन #शिक्षासमाचार #सॉफ्टवेयरलॉन्च #भोपालविश्वविद्यालय