सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी करवा रहे हैं। यह ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला करेंगे, जो स्पोर्ट्स मेडिसिन एंड ऑर्थोस्कोपी डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं। पारदीवाला वही डॉक्टर हैं जिन्होंने 2023 में ऋषभ पंत की लिगामेंट सर्जरी की थी।

आवेश के पिता आशिक खान ने बताया कि वह सोमवार को इंदौर से मुंबई पहुंच गए थे। सर्जरी के बाद उन्हें कुछ दिन अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। इसके बाद लगभग एक महीने तक उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

आवेश खान पिछले कुछ महीनों से इस घुटने की चोट से परेशान थे। IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से उन्होंने 13 मैचों में 13 विकेट लिए थे, हालांकि शुरुआती मैच वह चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। वापसी के बाद दोबारा चोट लगने से वह फॉर्म में नहीं लौट सके।

पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान वह टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेले थे। इसके बाद वह जनवरी से क्रिकेट से दूर रहे और अप्रैल में IPL के जरिए वापसी की। BCCI की 2024-25 की केंद्रीय अनुबंध सूची में उन्हें शामिल नहीं किया गया था, जबकि पिछले वर्ष वह ग्रेड C में शामिल थे।

#आवेश_खान #घुटने_का_ऑपरेशन #भारतीय_गेंदबाज #क्रिकेट_समाचार #AveshKhan #KneeSurgery #IndianCricket