सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  मुंबई :   दुनिया की अग्रणी एयरोस्पेस कंपनियों में शामिल अमेरिकी कंपनी बोइंग इन दिनों बड़े संकट से जूझ रही है। कंपनी के करीब 3,200 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

हड़ताल की शुरुआत 4 अगस्त 2025 की रात को हुई। कर्मचारियों का कहना है कि वे राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा अहम कार्य कर रहे हैं, इसलिए वे ऐसे वेतन और लाभ के हकदार हैं जो उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

बोइंग ने पहले कर्मचारियों को चार साल में 20% वेतन वृद्धि और फिर एक संशोधित प्रस्ताव के तहत औसतन 40% सैलरी हाइक का ऑफर दिया। इसमें ऑप्शनल वर्क शेड्यूल और अन्य बेनिफिट्स भी शामिल थे। परंतु कर्मचारियों ने यह प्रस्ताव भी ठुकरा दिया और अपने निर्णय पर अड़े हैं।

बोइंग के एयर डोमिनेंस के वाइस प्रेसिडेंट डैन गिलियन ने कहा कि कंपनी हड़ताल के लिए तैयार है और वह गैर-हड़ताली कर्मचारियों के सहयोग से ग्राहकों की सेवा जारी रखेगी।

हालांकि, अगर यह हड़ताल लंबे समय तक चली, तो इससे कंपनी को वित्तीय नुकसान हो सकता है और 7,000 फाइटर जेट की डिलीवरी प्रभावित हो सकती है।

गौरतलब है कि बोइंग की स्थापना 1916 में हुई थी और इसका मुख्यालय शिकागो में है।

#बोइंग #हड़ताल #फाइटरजेट #एयरोस्पेस #BoeingStrike