सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (बीएमएचआरसी) में जारी सेवा पखवाड़े का समापन हुआ। सेवा पखवाड़े के दौरान मुख्य संस्थान सहित आठों स्वास्थ्य केंद्रों से बाईस हजार से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की गईं। यह स्क्रीनिंग विशेष ओपीडी, जांच, परामर्श, परीक्षण एवं इलाज शिविरों में की गईं। सभागार में आयोजित समापन सत्र में अपने वीडियो संदेश के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि बीएमएचआरसी ने हर स्तर पर व्यापक शिविर आयोजित कर जांच की। महिलाओं एवं किशोरियों की ओरल कैंसर , सर्वाइकल कैंसर, टीबी, सिकल सेल एनीमिया आदि महत्वपूर्ण जांच की। यह अभियान निश्चित रूप से विकसित भारत के साथ स्वस्थ भारत के निर्माण में भूमिका निभाएगा। हमारा प्रयास से कि शिशु-मातृ मृत्यु दर कम हो रहे हैं। इसे हम जल्द ही राष्ट्रीय औसत के बराबर ले आएंगे।

निरंतर सुधार हो रहा है। डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान में रक्तदान शिविरों में हम शीर्ष स्तर पर रक्त एकत्र करने में सफल हुए हैं। हमने जनप्रतिनिधियों से जुड़कर इस अभियान को सफल बनाया है। हमने महिलाओं के स्वास्थ्य जुड़े लगभग रोग के लिए स्क्रीनिंग कर परामर्श एवं इलाज उपलब्ध करवाया। स्क्रीनिंग में संस्थान में एक व्यक्ति को कैंसर डिटेक्ट हुआ जिसका इलाज शुरू हो गया है। हम हर एक जीवन की कीमत जानते हैं व उसके संरक्षण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

केंद्रों पर मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवार पर दिया परामर्श: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जारी सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन बीएमएचआरसी के स्वास्थ्य केंद्रों पर मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवार संवाद में मरीजों से परिचर्चा कर उन्हें व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया गया। महिलाओं को परामर्श में भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के उद्देश्य से यह जांच शिविर आयोजित किए गए।
विशेष योगदान के लिए दिया सम्मान: समापन कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए वॉलंटियर्स को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए गए। मित्तल कॉलेज के श्रेयस मित्तल को साल भर कैंप आयोजित करने के लिए सम्मानित किया गया । सेवा पखवाड़ा एक नजर में : कुल 11,965 पुरुष और 10,222 महिलाएँ—अर्थात् लगभग 22,187 लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए आठ आउटरीच सेंटर्स में कुल 8977 मरीजों को स्वाथ्य लाभ दिया गया जिसमें 4029 महिलाएं और 4948 पुरुष शामिल एनीमिया कैंप में 121 लाभार्थी, सिकल सेल स्क्रीनिंग में 203 लाभार्थी रक्तदान शिविर में 30 पुरुष और 31 महिलाओं द्वारा कुल 158 यूनिट रक्तदान मुख्य अस्पताल सेवाओं के अंतर्गत 6,650 पुरुष और 5,173 महिलाओं सहित कुल 11,823 लोगों का उपचार |
#बीएमएचआरसी #सेवापखवाड़ा #स्वास्थ्यजागरूकता #मरीजस्क्रीनिंग #भोपाल