सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर बीएमएचआरसी में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थान के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग यादव एवं कर्मचारियों ने इस भीषण औद्योगिक आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि एवं आशा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखा।


इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक अनुराग यादव ने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक गहरी सीख है। हम दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि उनके दर्द और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जाएगा। बीएमएचआरसी निरंतर गैस पीड़ितों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए तत्पर है।

#बीएमएचआरसी #गैसपीड़ित #श्रद्धांजलि #भोपालगैसट्रैजेडी #स्मरणकार्यक्रम