सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) के दो और विभागों में जल्द ही पीजी कोर्स शुरू होंगे। नैशनल मेडिकल काउंसिल ने संस्थान में पैथोलॉजी और इम्युनो हीमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन में एमडी कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है। दोनों ही विभागों में दो—दो सीटें अलॉट की गई हैं। संस्थान के आठ विभागों में पहले से ही पीजी या सुपरस्पेशयिटी कोर्स चल रहे हैं।
बीएमचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने दोनों विभागों में कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में स्टूडेंट्स आने से दोनों ही विभागों की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में एनेस्थीशियोलॉजी, आॅप्थेलमोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मनोचिकित्सा विभाग में एमडी/एमएस कोर्स संचालित हैं, जबकि कार्डियोलॉजी, सीटीवीएस, यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी विभाग में सुपरस्पेशियलिटी कोर्स चल रहे हैं। इन सभी कोर्स में कुल मिलाकर 35 स्टूडेंट्स शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले समय में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग समेत कुछ अन्य विभागों में भी पीजी सुपरस्पेशयिटी कोर्स शुरू होने की उम्मीद है।
बीएमएचआरसी में सुपरस्पेशियटी व पीजी सीटों की स्थिति
क्रमांक विभाग कोर्स का नाम सीटों की संख्या
एनेस्थीशियोलॉजी – एमडी – 4, माइक्रोबायोलॉजी – एमडी – 2, मनोचिकित्सा – एमडी – 2, नेत्र रोग विभाग – एमएस – 2, कार्डियोलॉजी – डीएम – 3, सीटीवीएस – एमसीएच – 3, न्यूरो सर्जरी – एमसीएच – 2, यूरोलॉजी – एमसीएच – 2, इम्युनो हीमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन – एमडी – 2, पैथोलॉजी – एमडी – 2

#बीएमएचआरसी #एमडीकोर्स #पैथोलॉजी #ट्रांसफ्यूजनमेडिसिन #मेडिकलशिक्षा #भोपाल