सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में सामूहिक विवाहोत्सव स्थल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने इंदौर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने देवास के बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके साथ ही प्रदेशभर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुना।
डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के सांवरा खेड़ी स्थित सामूहिक विवाहोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उइके, प्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर उपस्थित रहे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के विधानसभा क्रमांक-01 के सम्राट अशोक मंडल के बूथ क्रमांक-188 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक रमेश मेंदोला, जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, धीरज खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष गंगन यादव, पार्षद अश्विन शुक्ल, बरखा मालू, वार्ड संयोजक उमेश गुप्ता एवं बूथ अध्यक्ष संदीप सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने देवास जिले के हाटपिपालिया विधानसभा के ग्राम बांगर के बूथ क्र. 10 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#भाजपा #मनकीबात #प्रधानमंत्री #राजनीतिककार्यक्रम #राज्यभरकार्यक्रम #जागरूकता