ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर । पेट्रोल डीज़ल की बढ़ी हुई कीमत में कमी लाने वैट टैक्स कम करने,सीमेंट की कीमत कम करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नेहरू चौक में प्रदर्शन किया।

इस दौरान सांसद अरुण साव सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने राज्यसरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,और मांग की कि भूपेश बघेल तानाशाही रवैया छोड़े।