सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / पटना : बिहार में अगले साल से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घोषणा की कि 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में मिलेगी। इस निर्णय से राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरू से ही राज्य सरकार सस्ती दरों पर बिजली दे रही है, और अब इस नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को जुलाई माह के बिल से कोई भुगतान नहीं करना होगा, यदि खपत 125 यूनिट तक है।
इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि अगले तीन वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। खासतौर पर ‘कुटीर ज्योति योजना’ के अंतर्गत आने वाले अत्यंत गरीब परिवारों के लिए यह सोलर सिस्टम पूरी तरह राज्य सरकार की लागत पर लगाया जाएगा।
नीतीश सरकार का यह फैसला न सिर्फ चुनावी दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि यह ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते बिहार की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का अनुमान है कि तीन वर्षों में 10 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन संभव हो सकेगा।
इससे पूर्व सरकार ने 1 करोड़ रोजगार, विवाह भवन निर्माण, डोमिसाइल नीति, ‘दीदी की रसोई’ और बस ऑपरेटर प्रोत्साहन जैसे कई योजनाओं की घोषणा की है, जो स्पष्ट तौर पर 2025 विधानसभा चुनाव से पहले आमजन को साधने की कोशिश के रूप में देखी जा रही हैं।
#बिजलीफ्री #नीतीशकुमार #चुनावीघोषणा #बिहारसरकार #125यूनिटबिजली