सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टीवी की दुनिया का सबसे विवादित और बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) एक बार फिर से धमाका करने को तैयार है। इस बार शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे, हालांकि इस सीजन में वह केवल तीन महीने तक शो का हिस्सा रहेंगे, जिसके बाद वीकेंड का वार में अन्य सितारे नजर आएंगे।

बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त 2025 से होगी। इस बार शो को पहले JioCinema/Hotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा और बाद में कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सीजन में पुराने लोकप्रिय एक्स कंटेस्टेंट्स की भी वापसी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया चर्चाओं के अनुसार, जिन 10 सितारों की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है, उनमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, टीवी एक्टर्स और पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी शामिल हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन कई नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

ऐसे में फैंस बेसब्री से वेट कर रहे हैं कि ये सितारे घर में क्या हंगामा मचाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 19 अपने पुराने सीजन की लोकप्रियता को पार कर पाता है या नहीं।

#बिगबॉस19 #सलमानखान #बिगबॉसकंटेस्टेंट्स #BiggBoss19Updates