सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़  भोपाल   :  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय उद्यमिता शिविर का आयोजन महाविद्यालय के एन.एस.एस सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें भोपाल जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों से स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शिनी लगाई जिसे अतिथियों, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों आदि सभी ने सराहा। विद्यार्थियों के उत्पाद खरीदकर प्राध्यापक और अतिथियों ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र रावत ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलवाई। महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल शिवानी सकारात्मक ऊर्जा एवं उद्यमिता विकास को विद्यार्थियों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज सिन्हा ने प्रकाश डाला। कॅरियर अवसर मेले के जिला संयोजक सुधीर कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सफलता के करियरपकाय उपनिदेशक लिये आठ जीवन सूत्र बताये। समाजशास्त्र की प्राध्यापक माधवीलता दुबे ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभसरस्वती वंदना से हुआ जिसे डॉ. ऋतु वर्मा ने सुमधुर स्वरों में गाया।

उद्यमिता शिविर में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल, स्वशासी सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल, शा. उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्था, भोपाल, शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल, शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय भोपाल, अशा. साधु वासवानी महाविद्यालय, भोपाल, अशा. कॅरियर डिजाईन स्कूल भोपाल शामिल के विद्यार्थी शामिल हुये।

#भोपाल #उद्यमिताशिविर #स्वदेशीउत्पाद #छात्रप्रदर्शनी #हमीदियामहाविद्यालय