सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में 22 से 28 फरवरी 2026 तक विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना विषय थीम पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अंतर्गत सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। यह आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के तत्वावधान में संपन्न हो रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को सी वी रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है।
सक्रिय पदार्थ: जब कण जीवंत हो उठते हैं सी. वी. रमन स्मृति व्याख्यान सक्रिय पदार्थ: जब कण जीवंत हो उठते हैं विषय पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। व्याख्यान स्निग्धा ठाकुर, प्रोफेसर, पुरातत्व विभाग, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। अपने व्याख्यान में उन्होंने सक्रिय पदार्थ की अवधारणा, सूक्ष्म कणों के सामूहिक व्यवहार तथा समकालीन भौतिकी में हो रहे नवीन शोधों को सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। व्याख्यान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
इसी अवसर पर विज्ञान बनाम चमत्कार शीर्षक से विशेष विज्ञान प्रदर्शन शो का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में तथाकथित चमत्कारों के पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रयोगों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिससे उपस्थित विद्यार्थियों एवं आमजन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तार्किक सोच को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम ने अंधविश्वासों के स्थान पर विज्ञान आधारित समझ विकसित करने का सशक्त संदेश दिया।
सप्ताहव्यापी इस आयोजन के अंतर्गत आगामी दिनों में रासायनिक कौतूहल, निम्न तापमान पर पदार्थ (द्रव नाइट्रोजन आधारित प्रदर्शन) एवं निम्न दाब पर नवीन जैसे रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा आयोजित यह श्रृंखला विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन में वैज्ञानिक चेतना, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#भोपालविज्ञानकेंद्र #राष्ट्रीयविज्ञानदिवस2026 #विज्ञानकार्यक्रम #STEMशिक्षा #छात्रगतिविधियां #विज्ञानप्रदर्शन