सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अचारपुरा (ईटखेड़ी), भोपाल में आयोजित केंद्र सरकार के कार्यालय प्रमुखों की बैठक में विभिन्न विभागों की राजभाषा उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भोपाल को वर्ष 2024-25 के लिए उत्कृष्ट पत्रिका श्रेणी में राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी योगेन्द्र बघेल द्वारा ग्रहण किया गया। इस दौरान राजभाषा अधिकारी बृजेन्द्र कुमार मौजूद रहे। इस सम्मान से मंडल की राजभाषा क्रियान्वयन में निरंतर उत्कृष्टता, प्रतिबद्धता तथा हिंदी के समग्र प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे प्रभावी प्रयासों की प्रतिष्ठा और भी सुदृढ़ हुई है।
#भोपालमंडल #उत्कृष्टपत्रिका #नगरसमितिपुरस्कार #राजभाषाकार्यान्वयन #मंडलसम्मान #समाचारअपडे