सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल रेल प्रबंधक भोपाल पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के निर्देशन में स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग की रोकथाम, खानपान सामग्री की गुणवत्ता जाँच और ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ, लिनेन स्टाफ, पेंट्री/कैटरिंग स्टाफ तथा वेंडरों द्वारा अवैध रूप से शराब, गुटखा, सिगरेट आदि उपलब्ध कराने की संभावित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से भोपाल मंडल में विशेष संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में वाणिज्य विभाग, मेकैनिकल विभाग तथा रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न ट्रेनों में जांच की जा रही है।

अभियान के अंतर्गत ट्रेनों में कार्यरत ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ, लिनेन स्टाफ, पेंट्री/कैटरिंग स्टाफ तथा वेंडरों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की अवैध वस्तुओं की उपलब्धता पर रोक लगाई जा सके और रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति अथवा एजेंसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाई जाती है तो उसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित रेलवे अधिकारियों अथवा रेल सुरक्षा बल को सूचित करें।
#भोपालमंडल #रेलवेअभियान #अवैधसामग्रीरोकथाम #सुरक्षापहलकदम #रेल्वेसुरक्षा #यात्रिसुरक्षा