सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चंद्रभान सिंह जादौन जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल के नेतृत्व में खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गांधीनगर क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और अवैध गैस सिलेडर रीफिलिंग पॉइंट की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई और भारी मात्रा में गैस सिलेण्डर जप्त किए गए । आर के सेंट्रिंग सेंटर लीला श्याम मार्केट सराफा बाजार गांधी नगर में राजू सबनानी के निवास स्थल पर 15 घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडर रखे पाए गए जिसे जप्त किए गए । राजू सबनानी द्वारा उक्त स्थल से घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से क्रय विक्रय का कारोबार किया जाता है। राधेश्याम होटल के मालिक राधेश्याम अहिरवार से 3 नग गैस सिलेण्डर, जिसमें दो व्यावसायिक और एक घरेलू प्रवर का गैस सिलेंडर था इन सिलैंडरों से उपभोक्ताओं के लिए नाश्ता खाना आदि बनाने का कार्य किया जा रहा था। नौशाद नूडल पॉइंट से नौशाद अली से 2 नग घरेलू गैस सिलेण्डर का इस्तेमाल नूडल्स चाऊमीन आदि बनाकर ग्राहकों को विक्रय किया जा रहा था।

होटल देवश्री एंड भोजनालय से 21 नग व्यवसायिक और 4 नग घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किए गए । होटल में अवैध रूप से व्यावसायिक गैस और घरेलू गैस का उपयोग करने के साथ-साथ बहुत अधिक मात्रा में गैस का भंडारण किया जाना पाया गया है। इस प्रकार कुल 45 नग गैस सिलेण्डर विभिन्न प्रतिष्ठानों से जप्त किये गए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रण द्वारा बताया गया कि खाद्य विभाग द्वारा यह कार्यवाही विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों द्वारा निरंतर की जा रही है।
#भोपाल #गैससिलेंडर #खाद्यविभाग #कालाबाजारी #एलपीजी #छापेमारी #आवश्यकवस्तुअधिनियम #उपभोक्ताअधिकार #प्रशासनिककार्रवाई #अवैधभंडारण