सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वर्ष 2016 से आमजन के विभिन्न वर्गों को लक्षित करते हुए प्रत्येक वर्ष एक विशिष्ट थीम पर वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन 9 से 13 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।
इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के भोपाल कार्यालय द्वारा होटल रेडिसन, भोपाल में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल कार्यालय की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री रेखा चंदनावेली द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड एवं बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, एवं राज्य के विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारियों की उपस्थिती में किया गया।
वित्तीय साक्षरता सप्ताह का इस वर्ष का थीम केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम / केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला कदम है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित एवं भरोसेमंद बैंकिंग व्यवस्था के लिए अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)) की अहमियत को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस अभियान के अंतर्गत, पुन: केवाईसी को लेकर जन-जागरूकता को और मज़बूत करने के लिए वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के दौरान लोगों को केवाईसी से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान में यह भी बताया जाएगा कि केवाईसी एक नियामकीय आवश्यकता होने के साथ-साथ सरल भी है, क्योंकि इसके लिए विभिन्न सुरक्षित एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही, लोगों को केंद्रीय केवाईसी (सीकेवाईसी) की सुविधा से अवगत कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों को केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार के वित्तीय नुकसान एवं धोखा से बचा जा सके। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रलोभन में आकर मनी म्यूल बनने के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान रिज़र्व बैंक, बैंकों और अन्य हितधारकों के सहयोग से मध्य प्रदेश सहित देशभर में जागरूकता कार्यक्रम और आउटरीच गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिन्हें पूरे वर्ष जारी रखा जाएगा। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी हितधारकों से अपील की है कि वे इस थीम से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और यह संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ कि केवाईसी केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सुरक्षित बैंकिंग की मजबूत नींव है।त रहे।

#वित्तीयसाक्षरतासप्ताह2026 #भोपालसमाचार #वित्तीयजागरूकता #डिजिटलवित्त #आर्थिकशिक्षा