सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में माह फरवरी 2026 के अंतर्गत सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल में कार्यरत कुल 28 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल पंकज त्यागी महोदय द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश वितरित किए गए। उन्होंने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घकालीन समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक एवं विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। समारोह में कुल 28 सामान्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल राशि ₹12,88,93,070/- (बारह करोड़ अट्ठासी लाख तिरानबे हजार सत्तर रुपये) का सेटलमेंट भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त, भारतीय स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे अपने भविष्य की वित्तीय योजनाओं को सुव्यवस्थित कर सकें। भोपाल मंडल द्वारा आयोजित यह समारोह कर्मचारियों के सम्मान एवं उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

#भोपालमंडल #रेलवे #सेवानिवृत्ति #रेलकर्मी #सम्मानसमारोह #भारतीयरेल #कार्यक्रम