सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया कॉलेज भोपाल में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय कॅरियर अवसर मेले का शुभारंभ भोपाल नर्मदापुरम संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर आपने भोपाल जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आये विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि बदलते हुये परिदृश्य में कौशल का अत्यंत महत्व है विद्यार्थी अध्ययन करते हुये कौशल के माध्यम से कमाई कर सकते हैं। कोई भी कार्य बड़ा या छोटा नहीं होता। कॅरियर का प्रारंभ छोटे अवसरों से भी हो सकता है।

सहायक निदेशक गोविन्द राय ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के कार्यों एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल शिवानी ने इस अवसर पर कहा कि जो विद्यार्थी जागरूक हैं वे ही लाभान्वित होते हैं। स्वामी विवेकानंद जिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को मेले का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के कॅरियर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मनोज सिन्हा ने विद्यार्थियों को अपनी योग्यता बढ़ाने के लिये कहा साथ ही बताया कि मेले में पंजीकृत होने के बाद एक प्रक्रिया से गुज़र कर नौकरी का अवसर प्राप्त होता है।
मेले में एच.सी.एल. टेक्नोलॉजिस्ट, टाईम्स ऑफ इण्डिया ग्रुप, डॉ. आइ.टी.एम (सी.एम. हेल्पलाईन), मनीपाल बैंकिग, सूर्याश इंटरप्राइजेस (महिलाओं के लिये), कस्टमर सपोर्ट एवं ऑफिस संचालन, शारदा एसोसिएट, सक्सेस स्टेयर्स, ए.सी.ई. बैंकर के अलावा अनेक कम्पनियां उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों के आकर्षण का केन्द्र रहीं। लगभग 75 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम का संचालन माधवीलता दुबे ने किया एवं आभार डॉ. के.के. मिश्रा ने ज्ञापित किया।
#भोपाल #करियरमेला #हमीदियाकॉलेज #रोजगारअवसर #SwamiVivekanandCareerMela