सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन के लिए गणित-आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य गणित को रोचक, व्यावहारिक एवं आनंददायक रूप में प्रस्तुत करना तथा दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता को उजागर करना था।इस अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए:1. 3×3 रूबिक क्यूब सॉल्विंग प्रतियोगिता विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता एवं गणितीय अवधारणाओं की समझ विकसित करने तथा क्रम की अवधारणा से परिचित कराने के उद्देश्य से कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए 3×3 रूबिक क्यूब सॉल्विंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भोपाल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 53 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।2. क्रिएटिव गणित पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला गणित में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने तथा संख्याओं के पीछे छिपे रोचक तथ्यों और पैटर्न से विद्यार्थियों को अवगत कराने हेतु रचनात्मक गणित पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों से 55 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।3.मैथेमैजिक पर प्रदर्शनकार्यक्रम के अंतर्गत एक रोचक एवं सहभागितापूर्ण “मैथेमैजिक” प्रदर्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें पहेलियों एवं गतिविधि-आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से गणितीय सिद्धांतों को मनोरंजक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शन में भोपाल के विभिन्न संस्थानों से लगभग 200 विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मिलित हुए।इसके अतिरिक्त, गणित के प्रति आगंतुकों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एक सेल्फी स्टैंड स्थापित किया गया, जहाँ आगंतुक प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन एवं जी. एच. हार्डी के चित्रों के साथ उनकी प्रसिद्ध खोज टैक्सी कैब संख्या की पृष्ठभूमि में फोटो ले सके। साथ ही, एक गेम ज़ोन भी स्थापित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने साँप-सीढ़ी आधारित गणितीय खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में गणित की प्रासंगिकता एवं उपयोगिता को रेखांकित करना, विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना तथा गणित विषय से जुड़े भय को दूर करना रहा।मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम का कवरेज कर इस शैक्षणिक एवं बौद्धिक आयोजन को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें।
#राष्ट्रीयगणितदिवस #भोपालसमाचार #आंचलिकविज्ञानकेंद्र #गणितशिक्षा #शैक्षणिककार्यक्रम #छात्राओंकेलिए