सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विगत दिनों स्थानीय भामा यूनिवर्सिटी के कृषि संकाय अंतर्गत एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ. फसलो के प्रमुख हानिकारक कीट और उनका प्रबंधन विषय पर यह व्याख्यान कृषि महाविद्यालय खंडवा से सेवानिवृत वरिष्ठ वैज्ञानिक (कीट विज्ञान ) सतीश परसाई द्वारा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में कृषि संकाय के डीन डॉ.यू.एस. ठाकुर, कृषि संकाय की प्रमुख सोनाली तंवर एवं सभी फैकल्टी अभय दुबे, सहायक प्राध्यापक रेखा श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक नीतू गुर्जर उपस्थित रही. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बी. एस. सी. कृषि के चतुर्थ वर्ष के 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे. यह आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम के दौरान सतीश परसाई द्वारा स्लाइड शो के माध्यम से फसलों के प्रमुख हानिकारक कीट और उनका प्रबंधन विषय पर अपना व्याख्यान रखा गया. उन्होंने फसलो के हानिकारक कीट को उनके हानि के तरीकों के अनुसार विभाजित करते हुए उनके प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया. इस दौरान उन्होंने कपास फसल की भी चर्चा की. ज्ञात हो कि कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अखिल भारतीय समन्वित कपास सुधार परियोजना से सतीश परसाई लगभग 20 वर्षों तक जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने देश के सभी कपास उत्पादक राज्यों का भ्रमण किया और साथ ही प्रदेश में भी उन्हें सभी कपास उत्पादक जिलों में जाने का सौभाग्य मिला. वैसे वे कपास उत्पादक कृषको के मध्य सन 1988 से कार्यरत रहे.
इस अवसर पर विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. दिलीप कुमार डे , प्रति कुलपति डॉ. भारती सतनकर और कुलसचिव डॉ. श्याम पाटकर ने कृषि संकाय को बहुत बधाई दी व छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

#भामायूनिवर्सिटी #कृषिसंकाय #अतिथिव्याख्यान #शैक्षणिकसमाचार #कृषिशिक्षा #विश्वविद्यालयकार्यक्रम