सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पिछले कुछ वर्षों से साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। बाहुबली, पुष्पा 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों ने देश-विदेश में जबरदस्त कमाई की है। अब इसी क्रम में तेलुगु भाषा की नई एक्शन-ड्रामा फिल्म भैरवम ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। क्या यह फिल्म इन बड़े सुपरहिट फिल्मों को चुनौती दे पाएगी और बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास बनाएगी? आइए जानते हैं।

भैरवम की कहानी:
फिल्म की कहानी आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपटनम गांव की है। यहां बचपन के दोस्त गजापति और वरदा की दोस्ती, संघर्ष और उनके बीच के रिश्तों को दर्शाया गया है। कहानी में परिवार, दोस्ती और सामाजिक मुद्दों को बड़ी खूबी से पिरोया गया है, जो दर्शकों को भावुक भी करती है और मनोरंजन भी।

दर्शकों का रिस्पांस:
फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। इसकी कहानी, एक्शन और दमदार एक्टिंग को खासतौर पर सराहा गया है। अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती दिन अच्छे रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बड़ी हिट साबित होगी।

क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर असर?
भैरवम को बाहुबली, पुष्पा 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों की कड़ी टक्कर मान रहे हैं। देखना होगा कि क्या यह फिल्म इन रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्मों का सफाया कर पाती है या नहीं। फिलहाल तो भैरवम ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना ली है।

भैरवम का सिनेमा प्रेमियों के लिए एक जबरदस्त अनुभव होने की संभावना है।

#भैरवम #साउथफिल्म #बॉक्सऑफिस #पुष्पा2 #बाहुबली #एक्शनफिल्म #रिव्यू #तेलुगुफिल्म #भैरवमएक्स