सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के आयोजन के तहत आयोजित किए जा रहे जनजातीय गौरव पखवाड़े के अन्तर्गत जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनजातीय गौरव रथ का संचालन किया गया। जनजातीय गौरव रथ श्यामला हिल्स स्थित अनुसूचित जनजाति महाविद्यालयीन एवं सीनियर छात्रावास परिसर से प्रारंभ हुआ।

जनजातीय गौरव रथ को विधायक भगवानदास सबनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में विधायक सबनानी ने कहा कि 15 नवंबर का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है,

धरती आबा भारत के महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान को बढ़ावा देना, उसका उत्सव मनाना और भावी पीढ़ियों को उनके बलिदानों के बारे में जागरूक कराना है।

इस अवसर पर प्रशान्त आर्य सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास सुदेश बोबड़े छात्रावास अधीक्षक एवं रोहित पटेल छात्रावास अधीक्षक सहित सैकड़ों जनजातीय विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रथ के माध्यम से जनजातीय गौरव पखवाड़े में आयोजित गतिविधियों एवं जनजातीय वर्ग के महानायकों का आम जनता के बीच प्रचार एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
#जनजातीयगौरवरथ #भगवानदाससबनानी #जनजागरण #आदिवासीकल्चर #मध्यप्रदेशसमाचार