सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने 45 बंगले स्थित अपने निवास पर बीपीएल कार्ड का वितरण किया।
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पंचशील मंडल के अंतर्गत रहने वाले 22 हितग्राहियों को बीपीएल कार्ड का वितरण किया गया, हितग्राहियों के साथ मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंच सके और उन्हें इसका लाभ मिले इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयासरत रहता है, और प्रत्येक हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देकर इसका लाभ दिलाने में उनकी मदद करता है।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा अनेकों ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और उनकी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
#बीपीएलकार्ड #भगवानदाससबनानी #जनकल्याण #सरकारीयोजनाएं #स्थानीयसमाचार