सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मण्डल कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश को सम्पन्न चुनाव में विजयी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मण्डल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर नायक माध्यमिक शिक्षा मण्डल संघ के अध्यक्ष द्वारा की गई। विधायक भगवानदास सबनानी मुख्य अतिथि एवं डॉ. प्रियंका गोयल, सचिव मा.शि. मण्डल भोपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। संघ के संरक्षक उमेश ठाकुर पंजीयक मा.शि.मण्डल भोपाल, संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि भगवानदास सबनानी द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई गई।
सबनानी ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु अपनी बचनबद्धता दोहराई। एवं सभी नव पदाधिकारी और कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी।

उपस्थित प्रदेश के विभिन्न संघों के पदाधिकारियों अनिल बाजपेयी गजेन्द्र कोठारी राजकुमार पटेल रमेश राठौर, देवेन्द्र सहाय सक्सेना सोहन सिलस्वाल द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित किया गया।
महामंत्री प्रमोद मेवाड़ा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया सभा का संचालन श्तेज सिंह परिहार उपाध्यक्ष द्वारा किया गया आभार विकास भरतेले, सूचना संगठन मंत्री द्वारा किया गया।
#भगवानदाससबनानी #शपथसमारोह #माध्यमिकशिक्षामंडल #कर्मचारीसंघ #मध्यप्रदेशसमाचार