सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रबंधन विभाग के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए भाभा विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें विभाग की छात्रा अंशिका व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रियंका गावंडे और अक्षय ने द्वितीय और किरण सुरेश राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इस अवसर पर भाभा विवि के सीईओ प्रसाद पिल्लई ,कुलपति दिलीप कुमार डे, प्रति कुलगुरु डॉक्टर एन के अग्रवाल, कुल सचिव श्याम पाटकर,  फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट के अधिष्ठाता मो. साजिद अंजली एवं समस्त विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

#भाभा_विश्वविद्यालय #तीसरा_सेमेस्टर #प्रबंधन_विभाग #परीक्षा_परिणाम #शैक्षणिक_उपलब्धि #विश्वविद्यालय_समाचार