सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भाभा विश्वविद्यालय और आईपीसीएस ग्लोबल भोपाल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान संपन्न हुआ।


यह सहयोग छात्रों को औद्योगिक ऑटोमेशन, साइबर सुरक्षा, एम्बेडेड सिस्टम्स, पीएलसी/स्काडा जैसे तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र और उद्योग में प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य छात्रों की व्यावसायिक दक्षता और रोजगार योग्यताएं बढ़ाना है।
कार्यक्रम में कुलगुरू दिलीप कुमार डे, ने कहा, “आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। हमें छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करना होगा। यह साझेदारी छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक से रूबरू कराएगी।”
इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्यालय में एक “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना, संयुक्त कार्यशालाएं, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और छात्रों के लिए इंटर्नशिप की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
यह पहल भाभा विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है और यह कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाएगी। इस अवसर पर अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ.अशोक कुमार झाला, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग डॉ.नमिष मेहता, प्राचार्य तृपति अरजरिया एवम सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

#भाभा_विश्वविद्यालय, #आईपीसीएस_ग्लोबल, #एमओयू_हस्ताक्षर, #शैक्षणिक_सहयोग, #भोपाल_समझौता, #उच्च_शिक्षा, #संस्थानिक_साझेदारी